दुनियां के 5 सबसे तेज और दमदार मोबाइल फोंस
आज जब फोन लेते हैं तो सबसे पहले उसकी स्पीड पर बात करते हैं। आपकी कोशिश होती है सबसे फास्ट फोन लेने की। क्योंकि आज फोन ही कंप्यूटर का काम कर रहा है और इसी से सारे काम निपटाए जा रहे हैं। यदि आप भी फोन खरीदारी का मन बना रहे हैं तो चलिए आपको बताते हैं विश्व के 5 सबसे फास्ट फोन।
1.एप्पल आईफोन 10
फास्ट फोन की बात हो और एप्पल का जिक्र न करें तो अधूरा है। एप्पल के पास भी दमदार डिवाइस है। कंपनी ने पिछले साल आईफोन 10 iPhone X को पेश किया था और यह आज भी किसी से कम नहीं है। इसी फोन से नॉच स्क्रीन की शुरुआत हुई थी। फोन में 5.8-इंच की स्क्रीन दी गई है और यह एप्पल के ही ए11 बाईओनिक चिपसेट पर कार्य करता है। इसमें हेक्सा-कोर अर्थात 6 कोर वाला प्रोसेसर दिया गया है। यह बेहद ही ताकतवर प्रोसेसर है। फोन में 12एमपी का डुअल रियर कैमरा दिया गया है जो बेहद ही शानदार है। यह फोन 64जीबी और 256जीबी की मैमोरी में उपलब्ध है।
2.सैमसंग गैलेक्सी एस9+
सैमसंग के फ्लैगशिप एस सीरीज का यह सबसे ताकतवर फोन है। सैमसंग गैलेक्सी एस9 प्लस में 6.2-इंच की सुपर एमोलेड क्वॉड एचडी+ स्क्रीन दी गई है जो कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 प्रोटेक्टेड है। यह फोन सैमसंग के ही एक्नोस 9810 चिपसेट पर कार्य करता है और इसमें 2.7गीगाहट्ज का आॅक्टा-कोर प्रोसेसर दिया गया है। यह प्रोसेसर भी टॉप परफॉर्मेंस के लिए जाना जाता है। यह फोन 64जीबी, 128जीबी और 256जीबी में उपलब्ध है और इसके साथ 4जीबी और 6जीबी की रैम मैमोरी है।
3.सैमसंग गैलेक्सी नोट 9
यह फोन एक्सनोस 9810 पर कार्य करता है जो कि बहुत ही पावरफुल माना जाता है। इसके साथ ही फोन में 6जीबी और 8जीबी की रैम मैमोरी है। यह फोन 128जीबी और 512जीबी की मैमोरी सपोर्ट करता है। वहीं उपयोगिता में भी यह कम नहीं है। फोन में एसपेन फीचर है जो किसी दूसरे फोन में नहीं। आप इसमें आसानी से नोट बना सकते हैं और इसी से कैमरे को कंट्रोल कर सकते हैं और यूट्यूब वीडियो प्ले कर सकते हैं। हर मामले में यह फोन आपको पसंद आएगा। गैलेक्सी नोट 9 में 18.5:9 आसपेक्ट रेशियो वाली कपंनी ने 6.4-इंच की सुपरएमोलेड कर्व्ड स्क्रीन दी है। फोन का कैमरा भी बेहद दमदार है। इसमें एफ1.5/एफ2.4 वेरियेबल अपर्चर के साथ 12-मेगापिक्सल का डुअल रियर कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी कैमरा 8-मेगापिक्सल का है जो एफ1.7 अपर्चर के साथ आता है।
4.हुआवई पी20 प्रो
भारतीय बाजार में तीन कैमरे वाले पी20 प्रो को भारत में पेश किया है। यह फोटोग्राफी का मास्टर माना जाता है और इसमें 40-मेगापिक्सल + 20-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल का कैमरा सेंसर दिया गया है जो आरजीबी, मोनोक्रोम और टेलीफोटो लेंस है। यह फोन 3एक्स आॅप्टिकल जूम और 5एक्स लॉसलेस जूम तक सपोर्ट करने में सक्षम है। इस फोन में एफ/1.6 से लेकर एफ/2.4 तक अपर्चर का उपयोग किया जा सकता है। दमदार कैमरे के बाद इसका प्रोसेसर भी बहुत शानदार है। कंपनी ने इसे हाईसिलिकॉन किरीन 970 चिपसेट पर पेश किया है और फोन में 2.36गीगाहर्ट्ज़ आॅक्टा-कोर प्रोसेसर दिया गया है। फोन में 6जीबी रैम मैमोरी है जबकि इंटरनल स्टोरेज 128जीबी की है। यह प्रोसेसर भी बहुत शानदार है।
5.शाओमी पोको एफ1
पोको फोन लॉन्च करके कंपनी ने हाई रेंज सेग्मेंट में भी अपनी धाक दिखा दी है। पोको एफ1 को 20,999 रुपये की शुरूआती कीमत पर लॉन्च किया गया है और यह क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 845 चिपसेट पर लॉन्च होने वाला सबसे सस्ता फोन है। फोन के बाकी स्पेसिफिकेशन भी काफी दमदार हैं। 6.18-इंच की फुलएचडी+ डिसप्ले है। यह फोन एंडरॉयड 8.1 ओरियो आधारित मीयूआई 9.6 पर कार्य करता है और यह 6जीबी व 8जीबी मैमोरी वेरियंट में उपलब्ध है। इसी के साथ ही 64जीबी, 128जीबी और 256जीबी की इंटरनल मैमोरी दी गई है।

Reviewed by technical ck
on
August 31, 2018
Rating:
No comments: