computer tricks!कंप्यूटर ट्रिक्स अपने मोबाइल के फिंगरप्रिंट से अपने कंप्यूटर को करे अनलॉक
अपने मोबाइल के फिंगरप्रिंट से अपने कंप्यूटर को करे अनलॉक
टेक्नोलॉजी समय के साथ एक नई ऊंचाई हासिल करते जा रही है। स्मार्टफोन की बात करें तो कुछ समय पहले तक आप स्मार्टफोन को अपनी फिंगरप्रिंट की मदद से अनलॉक कर सकते थे। आज देखते ही देखते अब इसकी जगह फेस अनलॉक लेते जा रहा है। अब स्मार्टफोन यूजर्स केवल अपने चेहरे की एक झलक भर से अपना स्मार्टफोन अनलॉक कर सकते हैं। लेकिन अगर मैं कहूं कि अब आप अपना लैपटॉप या PC को अपने स्मार्टफोन में दिए गए फिंगरप्रिंट स्कैनर की मदद से भी खोल सकते हैं, तो क्या आप इस बात में तुरंत भरोसा कर सकेंगे? हमें पता है कि यह मानना थोड़ा मुश्किल है, लेकिन आज हम आपको बताएंगे कि आप एेसा कैसे कर सकते हैं।
XDA Developers के एक मेंबर
Andrew-X ने एेसा संभव करके दिखाया है। मेंबर के मुताबिक उसने यह प्रेरणा सैमसंग फ्लो से ली है। सैमसंग फ्लो यूजर को अपने सैमसंग स्मार्टफोन के फिंगरप्रिंट की मदद से PC को अनलॉक करने देता है। Andrew-X का मानना था की अगर सैमसंग की एेप के जरिए एेसा करना संभव है तो एेसा किसी थर्ड-पार्टी एेप के जरिए भी किया जा सकता है। अब यूजर ने एक एेप बनाई है जिसका नाम Remote Fingerprint Unlock है। यह एेप यूजर को लैपटॉप या PC को रिमोटली अनलॉक करने देता है और खास बात यह है कि एेसा आप अपने स्मार्टफोन के फिंगरप्रिंट के जरिए कर सकते हैं। आपको बता दें कि एेसा तब ही संभव है जब आपका स्मार्टफोन और लैपटॉप या PC एक ही नेटवर्क पर कनेक्टेड हों।![]() |
| computer trick |
अब अगर आप सोच रहे हैं कि एेसा करना मुश्किल होगा तो आपको हम बता दें कि एेसा करना मुश्किल नहीं है बस आपको ध्यान से कुछ स्टेप को फॉलो करना है, जिसके बाद आप आराम से अपने स्मार्टफोन के जरिए अपने लैपटॉप या PC को अनलॉक कर सकते हैं। एेसा करने के लिए नीचे दिए स्टेप्स को ध्यान से फॉलो करें।
Remote Fingerprint Unlock को कैसे सेटअप करें
Remote Fingerprint Unlock को सेटअप करना बेहद आसान है। अापको सिर्फ एंड्रॉइड एेप को डाउनलोड करना है और विंडोज फिंगरप्रिंट क्रिडेंशियल मॉड्यूल को इंस्टॉल करना है और एेप के अंदर सेटअप प्रोसेस को फॉलो कर पूरा करना है। अगर आप विंडोज फिंगरप्रिंट क्रिडेंशियल मॉड्यूल जैसा लंबा नाम सुनकर यह सोच रहे हैं कि यह काम करना मुश्किल है तो आपको बता दें कि सुनने में और समझने में यह जितना बड़ा और मुश्किल है, इसको सेटअप करना उतना ही आसान है।
सबसे पहले Remote Fingerprint Unlock को गूगल के Play Store से डाउनलोड और इंस्टाल करें।
अब अपने लैपटॉप या PC के लिए सही Windows Fingerprint Credential Module डाउनलोड और इंस्टॉल करें। (इसे इंस्टॉल करने से पहले इसमें दिए सेटअप के तरीके और चेतावनी को ध्यान से पढ़ लें। अब एंड्रॉइड एेप को खोलें और स्कैन सेक्शन पर जाएं।
![]() |
| computer trick |
whatsapp tracker।व्हाट्सएप के इस ट्रिक की मदद से किसी का भी लोकेशन करे ट्रैक
स्कैन सेक्शन में जाने के बाद अपने PC या लैपटॉप को ढूंढने के लिए स्कैनिंग शुरू करें।
अब आपके सामने स्क्रीन पर सेम नेटवर्क में शामिल सभी लैपटॉप और PC (अगर आप एक से ज्यादा PC या लैपटॉप को सेम नेटवर्क पर चला रहे हैं) दिखाई देंगे।
अब आपको जिस PC या लैपटॉप को सेटअप करना है, उसे चुनना होगा। अगर आप चाहें तो अाप अपनी सहूलियत के लिए चुने हुए PC या लैपटॉप को नाम दे सकते हैं।अब PC या लैपटॉप को एड करने के बाद, आपको Accounts सेक्शन पर जाना होगा।
अब आपको "Include Account" पर क्लिक करना होगा और अपने PC या लैपटॉप में यूज होने वाला Account का नाम और पासवर्ड डालना होगा।
यह आखिरी स्टेप सबसे जरूरी है। अब अनलॉक करने के लिए जोड़े गए अकाउंट को एड(जोड़ने) करने के बाद, अब आपको उसी सेक्शन में अकाउंट के नाम के ऊपर क्लिक करना होगा, जिससे उसके आगे "Chose" लिखा आ जाएं। इसको अच्छे तरह से समझने के लिए आप ऊपर दिए स्क्रीनशॉट को देख सकते हैं। आपको बता दें कि अगर आप एेसा नहीं करते हैं तो आपको एक एरर मैसेज दिखाई देगा, जिसमें "no default account has been chosen." लिखा होगा।ऊपर दिए सारे स्टेप फॉलो करने के बाद आप अपने स्मार्टफोन के फिंगरप्रिंट स्कैनर को इस्तेमाल कर अपने PC या लैपटॉप को अनलॉक कर सकते हैं। इसे चेक करने के लिए आप पहले अपना PC लॉक करें।अगर इसमें 'module is dynamic' यानी रिमोट अनलॉक क्रिडेन्शियल मॉड्यूल इस्तेमाल के लिए तैयार है लिखा दिखाई देता है तो इसका मतलब है कि अब आप अपने PC या लैपटॉप को अपने फोन के जरिए अनलॉक करने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं।
अब आपको अपने स्मार्टफोन में इंस्टॉल की हुई एेप को खोलना है और अनलॉक सेक्शन पर जाना है। अब आपने स्मार्टफोन के फिंगरप्रिंट स्कैनर पर अपने फिंगरप्रिंट देने हैं(जैसे आप अपने स्मार्टफोन को अनलॉक करने के लिए करते हैं)।
एेसा करते ही आपका PC या लैपटॉप तुरंत अनलॉक हो जाएगा।
यह आपके PC को किसी प्रकार की सिक्योरिटी तो नहीं देता
computer tricks!कंप्यूटर ट्रिक्स अपने मोबाइल के फिंगरप्रिंट से अपने कंप्यूटर को करे अनलॉक
Reviewed by technical ck
on
October 16, 2018
Rating:
Reviewed by technical ck
on
October 16, 2018
Rating:


No comments: